CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Monday, May 5   6:31:35

WTC Final Day 5 Update

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पांचवें दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 12 और विराट कोहली 8 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर 32 रन की कुल बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 51 रन के स्कोर पर टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। गिल को 8 रन पर  टिम साउथी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। यहां से रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर स्कोर 50 रन तक पहुंचा। 51 के स्कोर पर भारत को रोहित शर्मा (30) के रूप में दूसरा झटका लगा। रोहित को भी साउथी ने ही अपना शिकार बनाया।