CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   1:23:12

क्या सिमट जाएगा किसान आंदोलन!!!

28 Jan. Vadodara: पिछले कई दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहा किसान आंदोलन अब सिमट जाने की तैयारी में दिख रहा है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुइ हिंसा के बाद सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने प्रदर्शन वाली जगहों पर सिक्योरिटी सख्त करदी है। उत्तर प्रदेश को दिल्ली से जोड़ने वाले बॉर्डर को खाली कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।गाज़ीपुर के डीएम ने किसानों को आज रात तक गाज़ीपुर बॉर्डर खाली के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि अगर उन्होंने बॉर्डर खाली नहीं किया तो उन्हें ताकत के बल यहां से हटा दिया जाएगा।

26 जनवरी को देश की राजधानी में जो हुआ उससे देशभर में गुस्सा है।जो लोग अब कर किसानों का साथ दे रहे थे, तिरंगे के अपमान के बाद से वो भी बेहद नाराज हैं।बॉर्डर खाली कराने के लिए लोग किसानों के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। गाजियाबाद बॉर्डर पर आसपास के लोगों ने किसानों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया है। किसानों और लोगों में बहस शुरू हो गई है। यहां तिरंगे के अपमान और ट्रैफिक जाम का मुद्दा गरमाया हुआ है।