CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Friday, May 9   4:42:07

कौन हैं माइक फार्मर जो उल्कापिंड कमाते हैं इतना पैसा…?  

22 Mar. Vadodara: लोग पैसा कमाने के लिए नए-नए तौर तरीके आजमाते हैं, या यो नया व्यवसाय नए आइडियाज़ के साथ शुरू करते हैं। ऐसा ही एक आइडिया ढूंढ निकाला अमेरिका के माइक फार्मर ने।
माइक फार्मर 48 साल के हैं और ‘उल्कापिंड डीलर’ के नाम से जाने जाते हैं। माई आकाश से धरती पर गिरने वाले उल्कापिंडों को एकत्रित करते हैं और फिर सही दाम मिलने पर उन्हें बेच देते हैं। एस्ट्रोनॉमर्स से लेकर सुपर रिच लोग माइक के ग्राहक हैं।

vnm tv

लेकिन यह सुनने में जितना आसान लग रहा है उतना आसान है नहीं

उल्का पिंड की तलाश में माइक फार्मर को कई तरह के खतरों से भी सामना करना पड़ता है। यही नहीं उल्का पिंडों को खोजने के लिए उन्हें काफी गुणा भाग भी करना पड़ता है।
माइक का कहना है कि उन्हें एडवेंचर पसंद है और इस काम में उन्हें मजा भी आता है। साथी माइक उल्कापिंड की खरीदारी भी करते हैं फिर उचित दाम मिलने पर उन्हें बेच देते हैं।
एक बार माइक ने मोरक्को से एक बड़ा मून रॉक ख़रीदा, तब उन्हें उस पत्थर की असलियत नहीं पता थी। और बाद में वही मूनरॉक करीब 7 करोड़ 32 लाख रुपए में बिका था। इसके बाद माइक ने इस व्यवसाय में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।