सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने अपनी विवादित प्राइवेसी पॉलिसी की समयसीमा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। यानी कि आने वाली 15 मई की समयसीमा को समाप्त कर दिया है। अब वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने पर भी आपका वॉट्सऐप अकाउंट 15 मई को बंद नहीं होगा। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि जो यूजर्स उसकी नई निजता नीति की शर्तें स्वीकार नहीं करते हैं उन्हें वह अगले कई सप्ताह तक इस संबंध में याद दिलाता रहेगा, लेकिन अकाउंट को बंद नहीं किया जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने प्राइवेसी पॉलिसी को लागू होने की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
More Stories
न्याय की मांग या जबरन अधिग्रहण.? गुरदासपुर में किसानों का संघर्ष जारी!
बलूचिस्तान में खूनी खेल: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, 120 बंधक और 6 सैनिकों की हत्या!
“औरंगजेब की कब्र पर शौचालय बना दो”—गीतकार मनोज मुंतशिर का विवादित बयान, देश में छिड़ी नई बहस