CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:03:57

भैंस, गाय और अब बैल से टकराई वंदेभारत

30-10-2022

तीसरी बार हादसे का शिकार हुई वंदे भारत

बैल से टकराने के बाद इंजन का अगला हिस्सा डैमेज

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदेभारत फिर एक बार हादसे का शिकार हो गई। हादसा गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जब मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन के सामने एक बैल आ गया। टक्कर से इंजन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिसके बाद उसे रवाना किया गया।अक्टूबर महीने में वंदेभारत अब तक तीन बार मवेशियों से टकराई है। देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस अभी तीन रूट पर चल रही है। दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा और अभी 30 सितंबर को ही गुजरात के गांधी नगर से मुंबई के लिए इसकी शुरुआत हुई है।