CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   2:32:11

अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी

23 Mar. America: अमेरिका में कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में एक सुपरमाकेर्ट में अचनाक हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों की जान चली गई है। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि कोलोराडो के बोल्डर में एक सुपरमार्केट में एक पुलिस अधिकारी सहित 10 लोगों की शूटिंग में मौत हो गई है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि गोलीबारी में पुलिस अधिकारी सहित कम से कम छह लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घटना में कई लोगों घायल भी हुए हैं। इसलिए पुलिस को शक है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध हिरासत में है। वह घायल हो गया था इसलिए वो अस्पताल में एडमिट है।