CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   6:17:18

देशभर में अनलॉक की शुरुआत जल्द

कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब देश में अनलॉक की शुरुआत होने वाली है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन खत्म करने की कवायद शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अनलॉक की शुरुआत हो चुकी है। अब सोमवार सुबह 5 बजे से राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन खुलना शुरू होगा। इसके बाद 1 जून से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में अनलॉक की शुरुआत होगी। ज्यादातर राज्य धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। पहले फेज में किराना, फल और सब्जी जैसे जरूरी सामानों की दुकानों को खोला जा सकता है।