CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   4:22:37

अहमदाबाद में कोरोना हुआ बेकाबू

17 Mar. Vadodara: राज्य में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी देखि जा रही है, जिसके चलते अब गुजरात के चार महानगर में रात्रि कर्फ्यू जारी रहने की घोषणा की है। 31 मार्च तक 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू का एलान कर दिया है। वहीं एक ओर अहमदाबाद की स्थिति अब बिगड़ती जा रही है। अहमदाबाद में मामले बढ़ने के चलते अहमदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन (AMC) ने अब शहर के बाग़-बगीचे, कांकरिया तालाब और प्राणिसंग्रालय को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है।

10 बजे के बाद होटल-रेस्त्रां पर भी पाबंदी

इससे पहले, अहमदाबाद शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण होटल, रेस्तरां, भोजनालयों, मॉल, गल्ले और स्टालों को रात 10 बजे के बाद बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में, नगर निगम ने कल फैसला किया कि जोधपुर, दक्षिण बोपल, नवरंगपुरा, बोडकदेव, थलतेज, गोता पालड़ी, घाटलोडिया और मणिनगर में होटल और रेस्तरां रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगे और शहर में मानेकचैक और रायपुर भोजनालयों को भी बंद कर दिया जाएगा।

सिविल में कोरोना मरीज़ों के मामले में बढ़ोतरी

सिविल अस्पताल में भी मामलों की संख्या बढ़ रही है। सिविल अस्पतालों में मामलों की संख्या अब 100 को पार कर गई है। अधीक्षक डॉ. जे.पी. मोदी ने कहा कि सिविल अस्पताल में अब तक 91 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 60 से अधिक मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उन लोगों को चेतावनी देने की जरूरत है जो मास्क नहीं पहनते हैं और सामाजिक दूरी बनाए नहीं रखते हैं। लोगों को शादियों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की जरूरत है। अधिक जानकारी के अनुसार सिविल हॉस्पिटल में तैयारियों के तहत 1200 बेड वाले अस्पताल में 500 बेड इमरजेंसी के लिए तैयार किये हैं और जरूरत पड़ने पर और बेड शुरू किए जाएंगे।

दिसंबर तक वसूला गया 114 करोड़ रुपयों का दंड

जब से अनलॉक हुआ है तब से सरकार द्वारा गाइडलाइन्स का एलान किया था। इन नियमों में सबसे एहम है मास्क पहनना और सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टन्सिंग बनाये रखना। लेकिन दिसंबर महीने तक दंड वसूले जाने की बात करें तो मास्क न पहनने वालों से करीब 114 करोड़ रुपयों का दंड वसूला गया है। बता दें कि करीब 23 लाख लोगों ने मास्क न पहनने के कारण दंड भरना पड़ा है। गुजरात भर में 114 करोड़ का दंड वसूला है जिसमें से सबसे ज़्यादा अहमदाबाद शहर में से वसूला गया है। अहमदाबाद में 30 करोड़ का दंड वसूला गया है। दूसरे शहरों की बात करें तो सूरत में 11 करोड़, वड़ोदरा में 9 करोड़, खेड़ा में 8 करोड़, मेहसाणा में 5 करोड़, भावनगर में 4 करोड़, बनासकांठा में 3 करोड़ और गाँधी नगर में 2 करोड़ 53 लाख रुपयों का दंड वसूला है।