CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Thursday, April 24   6:13:33

कर्नाटक में दो हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान

कर्नाटक में सरकार ने 2 हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की है। सोमवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन में सुबह 10 बजे के बाद किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मैंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि नियम तोड़ने वालों पर वे सख्त कार्रवाई करें। कोरोना से मरने वालों की संख्या और नए केस में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए हमने यह फैसला किया है। दरअसल शुक्रवार को कर्नाटक में करीबन 50 हज़ार कोरोना केस 1 ही दिन में दर्ज हुए हैं, इसी के चलते यहां सख्ती से लॉकडाउन लगा दिया गया है।