CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   12:09:53

शहीद दिवस पर वड़ोदरा में शहीदों को श्रद्धांजलि

23-03-2023, Thursday

23 मार्च का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। इस दिन को भारत शहीद दिवस के तौर पर मनाता है। आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दीया था। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम हर देश प्रेमी, युवा जरूर जानता है। ये तीनों ही युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा है। इसी वजह इनका पूरा जीवन है, जिसे इन तीनों वीरों ने देश के नाम कर दिया। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी। उन्हें लाहौर षड़यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी।


आज मनाए जा रहे शहीद दिवस के उपलक्ष में गुजरात के वडोदरा शहर में कॉरपोरेशन द्वारा और भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीदों के स्मारक पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मेयर निलेश राठौड़ डिप्टी मेयर नंदा जोशी वड़ोदरा भाजपा अध्यक्ष डॉ विजय शाह VMC के नगरसेवको पदाधिकारियों और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों की उपस्थिति रही।