CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   4:26:21

आज राष्ट्रीय महिला दिन है

13 Feb. Vadodara: आज राष्ट्रीय महिला दिन है, यह दिन देश की भारत कोकिला कही जाती सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है।

13 फरवरी 1879 को सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ। स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू को कवियत्री होने के कारण भारत कोकिला के खिताब से नवाजा गया।उन्होंने सिर्फ 12 वर्ष की उमर में ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। भारत की पहली महिला राज्यपाल का गौरव उन्हें प्राप्त है। सन 1914 में जब वे महात्मा गांधी से मिली, तो वे काफी प्रभावित हुई ,और फिर तो उन्होंने अपने आप को देश को सौंप दिया। वे देश के लिए जीवन पर्यंत में समर्पित रही। सरोजिनी नायडू का 2 मार्च 1949 के दिन लखनऊ के उनके ऑफिस में ही हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

13 फरवरी को उनका जन्मदिन होने के कारण भारत देश में सन 2014 में उनकी याद में राष्ट्रीय महिला दिन मनाना तय किया गया।उनकी लिखी पुस्तकों में गोल्डन थ्रेसोल्ड ,द बर्ड ऑफ टाइम ,द मैजिक ट्री, द विज़ार्ड मास्क ,इंडियन विवर्स जैसी प्रसिद्ध पुस्तकें शामिल है। एक उत्कृष्ट महिला के रूप में पूरा देश में हरदम याद करेगा।