CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:43:55

अगले 5 दिनों में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

14-04-2023, Friday

मौसम विभाग की 10 से ज्यादा राज्यों के लिए चेतावनी

MP-महाराष्ट्र में बारिश की भी आंशका

मौसम विभाग ने इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले 4 दिनों तक कई राज्यों में हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहेगा। दिल्ली में 15 अप्रैल से लू चलने लगेगी।

वहीं, गोवा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे अलग-अलग हिस्सों में 17 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। इसके अलावा 15 अप्रैल तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा और 15 से 17 अप्रैल तक बिहार में लू चल सकती है। भारत में इस साल फरवरी 1901 से लेकर अब तक की सबसे गर्म रही।