CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   9:16:30
13-e1611832912323

लाल किले पर झंडा लगाने वाले की तलाश जारी

28 Jan. Vadodara: किसान आंदोलन के नाम पर 26 जनवरी को दिल्ली में जो हिंसा हुई उससे पूरा देश शर्मसार है। इस दिन लाल किले पर धार्मिक झंडा लगा दिया गया। इसका आरोप 22 साल के जुगराज सिंह पर है। वह पंजाब के तरनतारन जिले के वां तारा सिंह गांव का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। उसके परिवार पर पांच लाख का कर्ज है।26 जनवरी की रात 10 बजे ही पुलिस जुगराज के घर पहुंच गई थी। पूछताछ में जुगराज सिंह के पिता बलदेव सिंह ने सिर्फ यह बताया था कि उनका बेटा किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली गया है। इसके बाद से जुगराज के पिता बलदेव सिंह, मां भगवंत कौर और एक बहन अंडग्राउंड हो गए हैं। जुगराज से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।