CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   7:22:37
new jersey time

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, ब्लू के साथ ऑरेंज कलर का कॉम्बिनेशन दे रहा न्यू लुक

T20 World Cup : अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले T20 World Cup में टीम इंडिया नई जर्सी में दिखाई देगी। टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक एडिडास ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से नई जर्सी जारी की। नई डिजाइन की गई जर्सी नीले रंग की है। इसके साथ ऑरेंज कलर का कॉम्बिनेशन है। वहीं, वी-शेप कॉलर पर तिरंगा भी इस जर्सी को ट्रेंडी लुक दे रहा है।

टीम इंडिया की नई जर्सी का लुक

एडिडास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ कुलदीप यादव और रवींद्र जड़ेजा भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम का है। ये जर्सी आज से ही सभी के लिए सभी स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी।

 

न्यूज़ीलैंड की जर्सी से प्रेरित

न्यूजीलैंड ने पिछले सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करने के बाद T20 World Cup के लिए अपनी जर्सी का अनावरण किया था। न्यूजीलैंड ने 1999 विश्व कप से प्रेरित होकर नीली जर्सी लॉन्च की।

आपको बता दें कि 2 जून से शुरू होने वाले T20 World Cup के लिए 30 अप्रैल को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट के लिए संजू सैमसन और ऋषभ पंत को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। हार्दिक पंड्या के साथ-साथ शिवम दुबे को भी पेस बॉलिंग ऑलराउंडर कैटेगरी में चुना गया है। शुबमन गिल और रिंकू सिंह मुख्य टीम में जगह नहीं बना सके। इन्हें यात्रा रिजर्व का हिस्सा बनाया गया है।