CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   12:38:45

न्यूजीलैंड-बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

01-11-22

NZ नहीं जाएंगे रोहित और विराट

बांग्लादेश ODIs में यश दयाल नया चेहरा

न्यूजीलैंड और उसके बाद बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड टूर टी-20 वर्ल्ड कप के बाद 18 नवंबर से शुरू होगा। इसमें 3 वनडे और इतने ही टी-20 खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया बांग्लादेश जाएगी। वहां तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।उत्तरप्रदेश के ऑलराउंडर यश दयाल को पहली बार टीम इंडिया में मौका दिया गया है। वो बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेंगे। यश लेफ्ट आर्म पेसर और राइट हैंड बैटर हैं। मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार को भी इसी फॉर्मेट में जगह दी गई है।