25-04-2023, Tuesday
12 पुलिसकर्मियों की मौत,40 लोग घायल
धमाके में पुलिस स्टेशन समेत तीन इमारतें गिरीं
पाकिस्तान के स्वात जिले के कबाल शहर में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ। थाने में दो धमाके हुए, इसके चलते आग लग गई। इस हमले में 12 पुलिस कर्मियों की मौत हुई है। जबकि 40 लोग घायल हैं।लोगों को सही इलाज देने के लिए आसपास के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हमले के बाद खैबर पख्तूनख्वा में हाई अलर्ट है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाकों में पुलिस स्टेशन की छत गिर गई, जिससे कई लोग मलबे के अंदर दब गए।
More Stories
अमेरिका से मिले 21 मिलियन डॉलर पर विवाद, ट्रंप ने फिर लगाए भारत पर झूठे आरोप
’शायद भारत में किसी और की सरकार बनाना चाहते थे’, अमेरिकी फंडिंग पर ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका में बाढ़ और बर्फीली हवाओं का कहर: 6 राज्यों में तबाही, 14 की मौत और माइनस 60 डिग्री तापमान