CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:40:08
actor Gracy Singh

‘लगान’ की गौरी, ‘मुन्ना भाई MBBS’ की चिंकी से आध्यात्म गुरू तक का सफर: ग्रेसी सिंह

हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने एक्टिंग का सफर टेलीविजन सीरियल से शुरू किया। इनमें भाग्यश्री, मनोज बाजपेई, विद्या बालन, इरफान खान से लेकर किंग शाहरुख खान का भी नाम शामिल है। इन सुपरस्टारों ने टीवी के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। इस कड़ी में आज हम ऐसी कलाकर की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग का सफर टेलिविजन से शुरू किया था। और बाद में उन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में हिरोइन का रोल निभाया। वो है ग्रेसफुल ग्रेसी सिंह।

20 जुलाई 1980 में दिल्ली के एक सिख परिवार में जन्मी ग्रेसी सिंह एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनके पिता का नाम स्वरन सिंह और मां का नाम स्वर्गीय वर्जिंदर कौर है। उनकी एक बहन लिसा सिहं और एक भाई रूबल सिंह है। ग्रेसी सिंह की स्कूलिंग भी दिल्ली से ही हुई है।

ग्रेसी को बचपने से ही डांस का बहुत शौक था। इसलिए उनके माता-पिता ने काफी कम्र उम्र से ही उन्हें क्लॉसिकल डांस की ट्रेनिंग शुरू करा दी थी। ग्रेसी दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद एक थियेटर में शामिल हो गई। उन्होंने डॉन्सर के तौर पर थियेटर ज्वाइन किया था। इसके बाद भारत के कई कोनों में उन्होंने अपनी डॉस पर्फोर्मेंस दी। डॉस के साथ उन्हें मॉड्लिंग का भी शौक था। इसी दौरान उनकी मुलाकात बॉलीवुड के जाने माने मेकप आर्टिस्ट पन्ड्री दादा से हुई। इन्होंने ही ग्रेसी को एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए प्रेरित किया था।

पन्ड्री दादा ने ही ग्रेसी को उनके पहले सीरियल ‘अमानत’ के लिए मौका दिलवाया था। यह सीरियल 1997 में आया था जो की बहुत फेमस हुआ। इसी दौरान बॉलीवुड में ग्रेसी का काम बहुत पसंद किया जाने लगा। इसके बाद से ही उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। उसके बाद उन्होंने हुतुतु, हम आपके दिल में रहते हैं जैसी फिल्मों में हाथ आजमाया।

उसी वक्त ग्रेसी को पता चला की आमिर खान अपना एक बैनर लॉन्च कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन में एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें अपने लिए एक फीमेल सीधी-साधी गांव की लड़की जो अच्छी डॉसर हो उसकी जरूरत है। फिर क्या था ग्रेसी पहुंच गई आमिर खान के ऑफिस, और ऑडिशन में सिलेक्ट हो गई।

2001 में आई ‘लगान’ फिल्म सुपर-डुपर हीट हो गई। इस फिल्म के लिए उन्होंने वंस अपॉन ए टाइम इन इंडिया पुरस्कार जीता। फिल्म को 2002 में अकादमी पुरस्कारों के लिए भी सिलेक्ट किया गया था। लगान के बाद ग्रेसी सिंह ने बड़े-बड़े हीरोंस के साथ कई बड़ी-बड़ी फिल्म साइन की। जैसे अरमान, गंगाजल, मुन्नाभाई एमबीबीएस।

ग्रेसी सिंह को अपने करियर के स्टार्टिंग में ही बहुत कामयाबी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से पहले कई शर्तों को रखना शुरू कर दिया। जैसे वो कोई बोल्ड सीन नहीं करेंगी, किसी के साथ इंटिमेट नहीं होंगी।

कहा जाता है ना! जब कोई एक्टर या एक्ट्रेस नखरे करने लगता है तब वह ज्यादा आगे नहीं जा पाता। और ग्रेसी सिंह के साथ भी यहीं हुआ। इसके बाद ग्रेसी सिंह को ऑफर आना कम हो गए। उस वक्त उन्हें लगा की उनका यह फैसला गलत था। इसके बाद उन्हें जो फिल्म मिलती गई उसे वे साइन करती गई।

ऐसे में उनसे एक बहुत बड़ी गलती हो गई। उन्होंने फ्लो-फ्लो में एक ऐसी फिल्म साइन कर ली जिससे उनका करियर बर्बाद हो गया। वो फिल्म थी ‘देशद्रोही’ जिसके प्रॉड्यूसर और हीरो थे कमाल खान के आर के। यह फिल्म 2002 में आई थी। देशद्रोही बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म के बाद उन्हें ऑफर आना भी बहुत कम हो गए। कभी कभार वो गिनी चुनी मुवियों में ही नजर आती वो भी गेस्ट अपियरेंस।

अपना बुझता हुआ करियर देखकर वे निराश हो गई। उन्हें ऐसा लगा की उन्हें फिर से टीवी से शुरुआत करनी चाहिए। इसके बाद वे 2015 में “संतोषी मां” और “सुनाए व्रत कथाएं” में 2019 में दिखाई दी।

ग्रेसी सिंह के करियर की शुरुआत तो बहुत जबरदस्त तरीके से हुई थी, लेकिन उनके कुछ गलत फैसलों की वजह से वे धीरे-धीरे फिल्मों और टीवी शो से भी गायब हो गई। इसके बाद लोगों ने उन्हें भुला दिया। इससे ग्रेसी सिंह को महसूस हुआ कि चमक धमक वाली दुनियां में कोई ज्यादा नहीं चल पाता। इसके बाद वे सुख और शांति का रास्ता चुनते हुए ब्रम्हा कुमारिस वर्ल्ड स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी में शामिल हो गईं।

आज वे ब्रम्हा कुमारी की बहुत की एक्टिव मेंमबर हैं वो प्रवचन देती हैं, सोशल वर्क करती हैं, साथ ही साथ डॉस भी करती हैं। हम आपको बता दें कि ग्रेसी सिंह ने शादी नहीं की वे कहती हैं कि मुझे प्रार्थना और आराधना करके सुकून मिला है।