CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Wednesday, March 19   9:36:14

भारत में दक्षिण कोरिया की संस्कृति का प्रभाव

पिछले कुछ सालो में भारत के युवाओ के बीच दक्षिण कोरिया की KPop इंडस्ट्री और कोरियाई ड्रामा की इंडस्ट्री का खास प्रभाव पड़ रहा है।
चलिए इसके कारण को समझने की कोशिश करते है।

दरअसल दक्षिण कोरिया की म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा kpop इंडस्ट्री है जो की आज दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय हो रही है। KPOP इंडस्ट्री का ग्रुप BANGTAN sonyeondan आज विश्व भर में सबसे बड़ा बॉय बैंड है जिसकी छाप भारत में भी पड़ गयी है। BTS का fanbase जिसे ARMY बोलते है उसकी संख्या भारत में लाखो की है और हर एक महीने यह संख्या बढ़ती जा रही है।

BTS के fanbase में वैसे तो हर् उम्र के लोग शामिल है किन्तु युवाओ और बच्चो की संख्या सबसे ज़्यादा है। स्कूल जाने वाले बच्चे जिन्हे यूट्यूब इस्तेमाल करना आता है उन्हें भी आज BTS के बारे में पता है और वह शौक से उनके गाने सुनते है।

kpop और kdrama का लुफ्त उठने वालो में से लड़कियों की संख्या विश्व में लड़को के मुकाबले ज़्यादा है किंतु बढ़ते समय के साथ यह फर्क कम होता नज़र आ रहा है।

Kpop इंडस्ट्री के प्रसिद्ध होने के कुछ कारणों पर नज़र डालते है-

Concept- बढ़ते समय के साथ हमे पता चल रहा है की एक युवा की ज़िन्दगी में ऐसे बहुत से विषय है जिनके बारे में समाज में बात होनी ज़रूरी है। किन्तु हम देख सकते है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और दुनिया भर की ज़्यादातर म्यूजिक इंडस्ट्री का ध्यान केवल व्यक्ति की लव लाइफ पर होता है। वहीं दूसरी तरफ कोरियाई पॉप इंडस्ट्री में इससे कुछ अलग देखने मिलता है। उनके गाने व्यक्ति की ऐसी परेशानियों को सम्बोधित करते है जो कि आज के युवा झेल रहे है।

कपडे और मेकअप-
भारत और विश्व के अन्य देशो में महिलाओं का मेकअप करना स्वीकार्य है कित्नु यदि हम किसी आदमी को मेकअप करते देखते है तो हमे अजीब लगता है और कई लोग तो उन्हें “गे या फिर किन्नर” भी बोलते है जोकि समाज के लिए अस्वीकार हा। होना चाहिए क्यूंकि यह टिपण्णी न केवल आदमियों के लिए अपमान जनक है बल्कि समलैंगिक समुदाय और किन्नर समुदाय( LGBTQ community ) के लिए अपमान जनक है।
इसी कारण जो युवा इन सभी बंधनो को नहीं मानते उनके लिए केपॉप इंडस्ट्री को फॉलो करना एक माध्यम है की वो इस विचारधारा का समर्थन नहीं करते है। असल में मर्दानगी की परिभाषा के अनुसार एक पुरुष को बलवान होना चाहिए, कभी रोना नहीं होना चाहिए और मेकअप जैसी चीज़ो से दूर रहना चाहिए। इसी छवि को तोड़ना का प्रयास कोरियाई पॉप इंडस्ट्री और उन्हें देखने और सुनने वाले लोग कर रहे है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के गाने पिछले कुछ सालो से देशवासियो को ज़्यादा पसंद नहीं आ रहे है। पुराने लोकप्रिय गीतों से नए गाने बनाए जा रहे है (recreate), गानो में महिलाओ की छवि को नीचा करके दिखाया जा रहा है और ऐसे कई कारण है जिसके वजह से युवाओ में भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रियता कम हो रही है। इसके कारण भी भारतीय युवा दक्षिण कोरिया की केपॉप इंडस्ट्री के गाने सुन और पसंद कर रहा है जिनमें उन्हें कुछ अलग देखने और सुनने मिलता है।