CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   5:21:14

सऊदी अरब ने सूडान में फंसे कुछ भारतीयों को निकाला

24-04-2023, Monday

सऊदी अरब ने सूडान में फंसे कुछ भारतीयों को निकाला

सूडान में लड़ाई के बीच इंटरनेट बंद

भारत ने जेद्दाह में स्टैंडबाय पर रखे दो मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

अफ्रीकी देश सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच लड़ाई जारी है। सऊदी अरब ने यहां फंसे 158 लोगों को सुरक्षित निकाला। इनमें कई भारतीय शामिल हैं। भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए सऊदी के जेद्दाह में दो C-130J मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट स्टैंडबाय पर रखे हैं। नेवी शिप INS सुमेधा भी सूडान पोर्ट पहुंच चुका है। हालात सुधरने का इंतजार किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूडान में भारतीय दूतावास भी UN, सऊदी अरब, मिस्र और अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में है। वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सभी संभव कोशिशें की जा रही हैं। सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और रेपिड सपोर्ट फोर्स के बीच 10 दिन से लड़ाई जारी है। यहां 15 अप्रैल के बाद से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।