CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   6:09:41
sachin-vaze-1

सचिन वझे ने ही खरीदी थी स्कॉर्पियो से बरामद जिलेटिन की छड़ें

01 Apr. Mumbai: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर खड़ी पायी गयी स्कॉर्पियो से जो 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई थीं, उसे इस केस में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सचिन वझे ने ही खरीदा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, NIA ने यह क्लियर नहीं किया है कि इन छड़ों को कब और कहां से खरीदा गया था। जांच में सामने आया था कि ये छड़ें नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज कंपनी में बनाई गई थीं।

जिलेटिन की छड़ों पर दर्ज नाम के आधार पर NIA जल्द ही कंपनी के लोगों को बुलाकर पूछताछ कर सकती है। इससे पहले नागपुर पुलिस ने कंपनी के मालिक का बयान दर्ज किया था। बरामद छड़ों पर वैसे तो कोई सीरियल नंबर नहीं था, लेकिन अगर NIA वह बॉक्स खोज लेती है, जिसमें से इन छड़ों को निकाला गया था तो यह गुत्थी सुलझ सकती है कि इन्हें कब खरीदा गया था और किसने इसे बेचा था। हर बॉक्स पर एक विशेष QR कोड होता है, जिसका रिकॉर्ड कंपनी के पास होता ही है।

इस केस में इस्तेमाल 8वीं कार भी बरामद की

एंटीलिया केस में NIA ने 8वीं कार आखिरकार बरामद कर ली है। सचिन वझे के नाम पर रजिस्टर्ड काले रंग की ऑडी कार (MH04 FZ6561) की तलाश कई दिनों से महाराष्ट्र ATS और NIA की टीम कर रही थी। मनसुख हिरेन की हत्या में इस कार की क्या भूमिका है और इसका इस्तेमाल किसने किया? फिलहाल NIA इसकी पड़ताल कर रही है। NIA को शक है कि सचिन वझे ने इसी ऑडी कार का इस्तेमाल मनसुख हिरेन की मौत से ठीक पहले किया था।

इससे पहले ATS ने भी NIA को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में सचिन वझे के एक ऑडी कार के इस्तेमाल की बात बताई थी। NIA को अब भी एक स्कोडा कार की तलाश है।

मिलिंद काठे को CIU की कमान सौंपी

इंस्पेक्टर मिलिंद काठे को मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) का नया प्रमुख बनाया गया है। पूर्व प्रमुख सचिन वझे की गिरफ्तारी और निलंबन के बाद इस पद पर किसे नियुक्त किया जाएगा इसे लेकर अटकलें लगायी जा रही थीं। हाल ही में अपराध शाखा से 65 अधिकारियों के तबादले के बाद यहां 24 नए अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा योगेश चव्हाण को एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वाड की कमान सौंप दी गई है।