CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Wednesday, February 12   9:56:25

आम आदमी पार्टी के वीडियो पर बवाल

आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया। इस पर अब विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है।आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को संगरूर से सांसद और आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित किया है। एलान के बाद आप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। अब इस पर सियासी बवाल मच गया है।
वीडियो ‘दिल दा मामला है’ गाने पर बना है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को दिखाया गया है। दोनों नेताओं को आपस में सीएम कुर्सी की खातिर लड़ते दिखाया गया है। विद्या बालन को सीएम की कुर्सी के तौर पर पेश किया गया है। वीडियो में राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी दिखाया गया है। हालांकि बाद में भगवंत मान की एंट्री होती है। अभिनेत्री विद्या बालन को सीएम कुर्सी के तौर पर दिखाने को लेकर लोगों ने अपनी आपत्ति जताई है।