प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अयोध्या के विकास को लेकर बनाए गए विज़न डॉक्युमेंट पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के उप मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों व अफसरों के साथ समीक्षा बैठक हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से, जबकि अन्य मंत्री और अधिकारी सीएम योगी के आवास से बैठक में जुड़े थे। खबरों के अनुसार इस बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को शामिल नहीं किया गया है।
बैठक में आवास विकास के प्रमुख सचिव अयोध्या को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पेश किया गया। इसमें बताया गया कि अब तक कितने विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और किन कामों पर भविष्य में काम होने जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के विकास का जो खांका तैयार किया गया है, वो अगले 100 साल की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है हालांकि, प्रधानमंत्री ने अगले 30 साल का प्लान ही देखा। अयोध्या के लिए डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 20 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट तैयार किए हैं. इन्हीं प्रोजेक्ट पर पीएम मोदी अफसरों से चर्चा की। बताया जा रहा है कि पीएम ने इन प्रोजेक्ट के डिजिटल मॉडल को भी देखा।
बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नील कंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह भी शामिल हैं। प्रमुख सचिव ने आवास विकास नगर के विकास को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में मुख्य सचिव के अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन,अपर मुख्य सचिव नगर विकास समेत अन्य विभागों के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे।
More Stories
कर्नाटका के पूर्व DGP की हत्या का चौकाने वाला खुलासा ; पत्नी पर गंभीर आरोप , जानिए पूरी सच्चाई!
BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: रोहित-कोहली टॉप ग्रेड में कायम, श्रेयस और ईशान की वापसी
भाजपा के झूठ के खिलाफ कांग्रेस का आर-पार का संघर्ष ; नेशनल हेराल्ड केस बना सियासी युद्ध का नया मोर्चा