31-10-2022
पहले बच्चों को पीछे छोड़ा, फिर महिलाओं के साथ डांस
तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के 5वें दिन राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। दरअसल जडचेरला में स्कूली बच्चे राहुल से मिलने पहुंचे थे। बात करते-करते राहुल ने दौड़ना शुरू कर दिया। साथ चल रहे बाकी लोगों ने भी उनके साथ दौड़ लगाई, लेकिन राहुल की रफ्तार इतनी तेज थी कि सिक्योरिटी और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पीछे छूट गए। राहुल से मिलने पहुंचे बच्चे भी उनकी स्पीड की बराबरी नहीं कर पाए।
इसके बाद राहुल गोलापल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं के साथ बथुकम्मा डांस किया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने उनका साथ दिया। बथुकम्मा फेस्टिवल तेलंगाना की महिलाओं का स्थानीय त्योहार है। तेलुगु में बतुकम्मा का मतलब होता है, देवी मां जिन्दा है। इसे महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है।
More Stories
जब सपनों ने छोड़ा साथ ; सूरत में आर्थिक तंगी से टूटे परिवार ने चुना मौत का रास्ता
हैवान बना बेटा ; मटन के लालच में मां की कर दी हत्या, कलेजा निकाल तवे पर भूनकर खाया
क्या ममता बनर्जी की राजनीति में बदलाव लाएगा भगवा प्रभाव? जानिए 2026 के चुनाव का बड़ा खेल!