CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:43:54

मुझे कंधे से खींचकर बैठाया और मार्बल गोदाम में इंतजार करवाया

25 April 2022

एक्टर प्रतीक गांधी को मुंबई पुलिस ने घंटो तक एक गोदाम में बंद रखा। क्योंकि हाईवे पर VIP मूवमेंट था। इस बात की जानकारी खुद प्रतीक ने सोशल मीडिया में शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा मुंबई पुलिस ने मुझे कंधे पकड़कर खीचा है। हालांकि कुछ सोशल मिडिया यूजर्स ने पोस्ट पर बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शहर में पीएम नरेंद्र मोदी आए हुए थे।

प्रतीक ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई का वेस्टर्स एक्सप्रेस हाइवे VIP मूवमेंट के लिए जाम था। मैंने शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचने के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस में मुझे कंधे से पकड़कर खींचा और एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया। उन्होंने ऐसा क्यों किया मुझे कुछ बताया भी नहीं। मुझे अपमानति किया गया।’
इस पर एक यूजर ने उनकी सीरीज का डायलॉग लिखा, हर बार रिस्क है तो इश्क है नहीं होता मोटा भाई। वहीं प्रतीक ने रिप्लाई में लिखा, भाई कोई रिस्क नहीं काम पर जा रहा था।

प्रतीक गांधी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म वो लड़की है कहां हैं। इसके अलावा वह अभी पत्रलेखा के साथ ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज के लीड रोल वाली एक फिल्म भी साइन की है।