27-03-2023, Monday
सोनिया गांधी फिर राजनीति में हो सकती है एक्टिव
राहुल गांधी लोकसभा सदस्य नहीं रहे। वायनाड की सीट खाली हो गई है, उपचुनाव कौन लड़ेगा तय नहीं। राहुल अगले 8 साल तक चुनाव लड़ पाएंगे, ये भी तय नहीं। अमेठी से कौन लड़ेगा, तय नहीं। इतनी सारी आशंकाओं के बीच कांग्रेस में भारी उथल-पुथल मची है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार 24 मार्च की शाम हुई मीटिंग में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही पूरी सिचुएशन संभालने की जिम्मेदारी ली है।सूत्रों के मुताबिक, वायनाड से प्रियंका गांधी के उपचुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। केस की स्थिति के मुताबिक फैसला होगा, लेकिन राहुल नहीं तो प्रियंका ही होंगी। दूसरा, जनता के बीच सोनिया गांधी फिर से एक्टिव हो सकती हैं। वे इसे इमोशनल मुद्दा बनाने में मदद करेंगी। प्रियंका इसकी शुरुआत शुक्रवार को किए ट्वीट्स के जरिए कर चुकी हैं।
More Stories
म्यांमार में भूकंप की भीषण त्रासदी; सैकड़ों मस्जिदें ध्वस्त,चौथे दिन मरने वालों का आंकड़ा 1700 पार
हमेशा खुश कैसे रहें और तनाव को दूर कैसे करें
1 अप्रैल से नया बजट लागू ; जानिए कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर