02-11-2022
घायलों और अपनों को खोने वाले परिवारों को सांत्वना
प्रधानमंत्री ने किया टूटे ब्रिज का मुआयना
गुजरात में ब्रिज हादसे के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद वे अपनों को खोने वाले परिवारों से एसपी ऑफिस में मिले। उन्होंने यहां अफसरों के साथ बैठक भी की। मोरबी आते ही पीएम ने सबसे पहले घटनास्थल पहुंचकर मच्छू नदी पर टूटे ब्रिज का मुआयना किया।
इसके बाद यहां उन्होंने सिविल अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। इधर, सुप्रीम कोर्ट से पुल हादसे की न्यायिक जांच की मांग की गई है। इस पर अदालत 14 नवंबर को सुनवाई करेगी। मोरबी में 30 अक्टूबर की शाम हुए पुल हादसे में अब तक 135 शव बरामद हुए हैं। शवों की तलाश मंगलवार को भी की गई। बुधवार को यानी आज गुजरात में एक दिन का शोक घोषित किया गया है।
More Stories
महाकुंभ में अनोखी पेशकश: 1100 रुपये में ‘डिजिटल फोटो स्नान’, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका से मिले 21 मिलियन डॉलर पर विवाद, ट्रंप ने फिर लगाए भारत पर झूठे आरोप
होली छपरीयों का फेवरेट त्योहार: फराह खान का विवादित बयान, माफी की उठी मांग