CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:33:19

PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

26-04-2023, Wednesday

PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ स्थित अकाली दल के कार्यालय में रखा गया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के बाद उनका शव पैतृक गांव बादल ले जाया गया। जहां कल दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुक्तसर जिले में पड़ते बादल गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार उनके पुश्तैनी खेतों में किया जाएगा। इसके लिए दो एकड़ में लगा किन्नू का बाग उखाड़कर चबूतरा बनाने का काम चल रहा है।

पांच बार पंजाब के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल की शाम 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।