CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   8:25:48

PM मोदी ने IAS अधिकारियों को किया संबोधित

22-04-2023, Saturday

PM मोदी ने IAS अधिकारियों को किया संबोधित

चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा: मोदी

IAS ध्यान रखें की राजनीतिक दल टैक्सपेयर्स का पैसा कहां खर्च कर रहे है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें सिविल सर्विस डे पर IAS अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘जो राजनीतिक दल सत्ता में आया है, उस पर ध्यान रखें कि वो टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल अपने दल के लिए कर रहा है या देशहित के लिए। ये आपको देखना होगा। सरदार पटेल जिस ब्यूरोक्रेसी को स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया कहते थे, उसे पूरा करना है, ब्यूरोक्रेसी से चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा।’

स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 21 अप्रैल 1947 के दिन दिल्ली के मेटकाफ हाउस में प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर्स अधिकारियों को संबोधित किया था। पटेल ने सिविल सेवकों को ‘स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया’ बताया था। तभी से हर साल 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे मनाया जाता है। सिविल सर्विस डे अवॉर्ड्स के लिए 748 जिलों ने हिस्सा लिया था। इसके लिए 2520 नॉमिनेशन मिले थे।