CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   7:27:42

विपक्ष बजट से नाखुश। ट्विटर पर जताया दुख

वित मंत्री निर्मला सीतारामन ने 1 फरवरी 2022 को संसद में सामान्य बजट पेश किया था जिसके बाद देश में बजट को लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रिया सामने आयी है मानो यह बजट नहीं बवाल है।

बजट आने के बाद विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी पार्टियों के नेताओं ने सोशियल मीडिया के जरिए बजट के खिलाफ अपना रोष जताया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजरीवाल ने ट्विटर के जरिए मोदी सरकार पर जनता की उम्मीदों को तोड़ने का आरोप लगाया है


प्रियंका गांधी, जो कि इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस को फिर से जिंदा करने की कोशिश में जुटी हुई है, ने बजट को उत्तर प्रदेश के वासियों के लिए खाली बताया।

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने बजट को किसान और मध्यम वर्ग के लिए भी रिक्त बताया।

राहुल गांधी ने सरकार को टैक्स के मुद्दे पर घेरते हुए सरकार को जनता के तरफ़ निर्दय बताया।

उत्तर प्रदेश में दलित नेता मायावती ने भी सरकार पर तंज़ कसते हुए मंहगाई और बेरोजगारी पर सवाल उठाए। उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी के चलते, मायावती का सरकार को बजट के मुद्दे पर घेरना स्वाभाविक है।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ट्विटर के जरिए सरकार के खिलाफ अपने रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग और दुकानदारों के लिए बजट में कुछ नहीं रखा है।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के पेश किए गए बजट को लगातार सराहनीय बता रहे है।