23-11-2022
मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का नया वीडियो सामने आया है। भाजपा ने बुधवार को करीब डेढ़ मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें बैरक के भीतर सत्येंद्र जैन को खाना परोसा जा रहा है। एक व्यक्ति लगातार उनकी सेवा में जुटा है। इससे पहले जैन के 4 वीडियो सामने आए थे, जिसमें वो जेल में मसाज कराते दिख रहे थे।भाजपा ने कहा- मीडिया के लिए एक और वीडियो सामने आया है। रेपिस्ट से मसाज के बाद अब सत्येंद्र जैन लजीज खाने का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। एक अटेंडेंट उन्हें खाना परोस रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हों। केजरीवाल ने यह निश्चित कर दिया है, कि हवालाबाज को जेल में सजा नहीं मजा मिले।प्रवर्तन निदेशालय ने जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से जैन तिहाड़ में बंद हैं। उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, लेकिन 5 महीने में उन्हें एक भी बार बेल नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को कोर्ट में हुई पेशी के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट से कहा था कि खाना और इलाज सही नहीं मिल रहा है। जेल में जैन का वजन 28 किलो घट गया है।
More Stories
इतिहास रचते हुए रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने नए पोप, दिया यह पहला संदेश
आतंकवाद का समर्थन करना बंद करे पाकिस्तान……अमेरिका की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी!
BREAKING NEWS : भारतीय नौसेना का कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ हमला ; पाकिस्तान के आर्थिक और सामरिक ढांचे में भूचाल!