CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   10:01:22

मुंबई इंडियंस की टीम बनी WPL की पहली चैंपियन

27-03-2023, Mondady

मुंबई ने फाइनल में दिल्ली को सात विकेट से हराया

मुंबई की ओर से नताली सीवर का अर्धशतक

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन आज समाप्त हो गया। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। हरनप्रीत कौर की टीम ने कमाल करते हुए पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना दिया है। उन्होंने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाकर टीम को खिताब जीता दिया।दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।