04-05-2023, Thursday
सूर्या-किशन ने 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से की पार्टनरशिप
मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग की 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में फॉर्म में लौट चुकी है। टीम ने पंजाब किंग्स को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 6 विकेट से हरा दिया। MI ने 215 रन का टारगेट 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 और ईशान किशन ने 41 गेंद पर 75 रन की मैच विनिंग पारियां खेलीं।
दोनों टीम को जीत दिलाने से पहले आउट हो गए थे, लेकिन तिलक वर्मा और टिम डेविड ने मैच फिनिश कर दिया। तिलक ने 102 मीटर का विनिंग सिक्स लगाया। पंजाब से लियाम लिविंग्स्टोन ने 82 और जितेश शर्मा ने 49 रन बनाए। इस जीत के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच चुकी है।
More Stories
आसाराम: जेल की सलाखों के पीछे, लेकिन साम्राज्य आज भी कायम!
महाराष्ट्र में EVM पर निलंबित पुलिस अधिकारी का सनसनीखेज दावा ; चुनाव आयोग ने दी कड़ी प्रतिक्रिया!
कर्नाटका के पूर्व DGP की हत्या का चौकाने वाला खुलासा ; पत्नी पर गंभीर आरोप , जानिए पूरी सच्चाई!