CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:42:14

मुंबई ने 99 बॉल में चेज किया 200 रनों का टारगेट

10-05-2023, Wednesday

वानखेड़े में बेंगलुरु को लगातार हराया चौथा मैच

सूर्यकुमार यादव ने बनाए ताबड़तोड़ 83 रन

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 6 विकेट की आसान जीत हासिल की। टीम ने 200 रन का टारगेट महज 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई ने RCB के खिलाफ अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के 83 रन की बदौलत टारगेट हासिल कर लिया।यह मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम में बेंगलुरु पर लगातार चौथी जीत है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम यहां बेंगलुरु के खिलाफ 2015 से नहीं हारी है।
इस जीत से मुंबई 8वें नंबर से पांच स्थान की छलांग लगाकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है। यह मुंबई की 11 मैचों में छठी जीत है। टीम के 12 अंक हो गए हैं।