31-10-2022
मोरबी ब्रिज दुर्घटना में 70 से ज्यादा लोग घायल
राजकोट के BJP सांसद की फैमिली के 12 लोगों की मौत
गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनके शव मोरबी के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचा दिए गए हैं। मरने वालों में 50 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं हैं। 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 100 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।हादसे में राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की फैमिली के 12 लोगों की जान चली गई।यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसकी मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। पीड़ितों की जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी भी हादसे की जानकारी लेने फौरन मोरबी पहुंचे।
More Stories
राजस्थान के पूर्व मंत्री खाचरियावास के दरवाज़े पर ईडी की दस्तक ; 48 हज़ार करोड़ की चाल में उलझी सियासत!
बॉलीवुड के ‘भाईजान’ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला निकला मानसिक रोगी…वडोदरा से पुलिस ने पकड़ा
तमिलनाडु का एलान-ए-जंग ; केंद्र से टकराव में स्टालिन का संवैधानिक जवाब