CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   4:02:49

आज शाम को दिखेगा चंद्र ग्रहण:ईटानगर में करीब 2 घंटे, दिल्ली में 50 मिनट और मुंबई में सिर्फ 18 मिनट का ग्रहण

08-11-22

आज 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई पड़ेगा।देश के पूर्वी भाग में पूर्ण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। अगले साल 2023 में कुल चार ग्रहण होंगे। इनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण रहेंगे, लेकिन देश में सिर्फ एक आंशिक चंद्र ग्रहण ही दिखेगा। इसलिए, आज चंद्र ग्रहण देखने का मौका न छोड़ें। ये ग्रहण चंद्रोदय के साथ ही दिखने लगेगा। ईटानगर में शाम 4.23, दिल्ली में 5.28 और मुंबई में 6.01 से चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो कि 6.19 बजे तक रहेगा।

www.timeanddate.com वेबसाइट के मुताबिक न्यूयॉर्क में 8 नवंबर को वहां के समय अनुसार तड़के 3.02 से ग्रहण शुरू होगा, सुबह 5.16 से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा और सुबह 6.41 पर ग्रहण के साथ ही चंद्रमा अस्त हो जाएगा। इस समय भारत में दोपहर के 4.11 बज रहे होंगे। इसके बाद भारत में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखना शुरू हो जाएगा।