CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   9:13:59

विज्ञान के बिना जीवन संभव नहीं है,इसलिए मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

28-02-2023, Tuesday

विज्ञान आज से नहीं कई वर्षो से मानव विकास से जुड़ा हुआ है। विज्ञान के बिना आज के समय में मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।दुनिया के अन्य विकसित देशों की तरह भारत का भी योगदान विज्ञान के क्षेत्र में काफी अहम रहा है।

आज ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ है। 28 फरवरी, 1928 को, भारतीय भौतिक विज्ञानी, सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (C.V.Raman) ने भारत में ‘रमन प्रभाव’ की खोज की। तब से 28 फरवरी को भारत में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। विज्ञान के लाभों के बारे में समाज में जागरूकता पैदा करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए ‘राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद’ और ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय’ के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

वैश्विक स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को देखते हुए देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व और बढ़ गया है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 का थीम “वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान” है।केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 9 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 के थीम की घोषणा की थी।

जैसा की सभी जानते है भारत वर्ष 2023 में G20 की अध्यक्षता कर रहा है, ऐसे में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजनों का महत्व और बढ़ जाता है।जहां भारत ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है, उसी प्रकार भारत के इस बार के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम भी ग्लोबल साउथ पर केन्द्रित है, जिसमें एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के विकासशील देश शामिल हैं।