CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   10:30:00

जानिए क्या रहीं आज की बड़ी खबरें

02 Feb. Vadodara: आज की बड़ी खबरें पढ़िए संक्षिप्त में… जानिए क्या रहीं आज की बड़ी खबरें

पंजाब के फाजिल्का जिले में जलालाबाद नगरपालिका परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के बीच मंगलवार को झड़प हो गई। ये झड़प इतनी बढ़ गई है, इस दौरान गोलियां तक चल गईं और चार लोग गोली लगने से घायल भी हो गए। इतना ही नहीं SAD अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी इस झड़प में बाल-बाल बच गए, क्योंकि इस दौरान उनकी गाड़ी जलालाबाद तहसील कार्यालय पर फंस गई थी।सुखबीर सिंह बादल को वहां से सही सलामत निकाल लिया गया, लेकिन पथराव के दौरान उनकी गाड़ी को काफी डैमेज हुआ है।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में कापसिकोरी गांव में पोलियो टीकाकरण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने कापसिकोरी गांव में 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर पिला दिया, जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गई। उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम इनकी निगरानी कर रही है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीकृष्ण पांचाल ने यह जानकारी दी।

बजट के बाद भी बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी है। सेंसेक्स 1,313 अंकों की बढ़त के साथ 49,913.92 पर कारोबार कर रहा है। कल भी इंडेक्स में 2,314 अंकों की बढ़त थी। मंगलवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने एक बार फिर 50,154.48 को छुआ। इंडेक्स ने पहली बार 50 हजार को आंकड़ा 21 जनवरी को टच किया था। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 394 अंक ऊपर 14,675.85 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश के बीच स्थित गाजीपुर बॉर्डर एक किले में तब्दील हो गया है। यहां हजारों किसान नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है और वाहनों की जांच की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से और अधिक किसान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। पैदल जाने वाले लोगों को रोकने के लिए बैरिकेड के अलावा कंटीले तार लगाए गए और जगह जगह सड़क पर कीलें भी लगा दी गई हैं।

स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना एक ही दिन राखी जाए ऐसी मांग के साथ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है। अदालत ने चुनाव आयोग और राज्य सरकार को इस मामले को मुख्य रूप से स्वीकार करते हुए नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने चुनाव आयोग और राज्य सरकार को 6 फरवरी तक हलफनामे पर कोई भी जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।

पर्यावरण संरक्षण के लिए महानगर पालिका के किए गए कार्य को देखने के लिए सोमवार को फ्रांस की पर्यावरण मंत्री बार्बरा पोमपिली 15 अधिकारियों की टीम के साथ सूरत पहुंची। सुबह 8:30 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पोमपिली मनपा के मुख्यालय पहुंची। वहां कई योजनाओं के प्रेजेंटेशन देखे और चर्चा की। पोमपिली इलेक्ट्रिक बस, आईटीएमएस सेंटर, बायोडायवर्सिटी पार्क, प्रोसेसिंग सेंटर सहित कई प्रोजेक्ट पर गईं और जानकारी हासिल की। उन्होंने महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक रिक्शा पर भी अपना हाथ आजमाया। पोमपिली ने सूरत मेट्रो के लिए मदद करने का वादा भी किया।

सोमवार को सूरत में एक 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया था। अब एक ऐसा ही एक मामला वडोदरा शहर में भी सामने आया है। यहां रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग एक युवक के प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का शिकार हुई और फिर गर्भवती हो गई। इस मामले का खुलासा भी तब हुआ, जब तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।