CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Sunday, March 16   11:08:47

तालिबान का कत्लेआम: मासूम को दी पिता की गलती की सजा

तालिबान का काबुल पर कब्जा होने के बाद से अफगानिस्तान के हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। वहां आतंक, क्रूरता चरम पर है। खुलेआम लोगों की हत्याएं हो रही हैं और उनके अधिकारों को कुचला जा रहा है। अब खबर आई है कि तालिबानियों ने तखार प्रांत में एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी है। पंजशीर के एक आब्जर्वर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उसने बताया कि तालिबानियों को शक था कि बच्चे का पिता तालिबान प्रतिरोधी मोर्चे से जुड़ा हुआ था। शक होने पर उन्होंने मासूम से बच्चे को गोली मार दी।

खुलेआम चेक कर रहे लोगों के मोबाइल फोन 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी लड़ाके शक के बिनाह पर ही लोगों को गोली मार दे रहे हैं। वे सड़क चलते लोगों को रोक कर उनसे प्रतिरोधी मोर्चे या पिछली सरकार से जुड़े होने के बारे में पूछ रहे हैं। लोगों के मोबाइल छीन रहे हैं। कॉल डिटेल्स व फोटो चेक कर रहे हैं। अगर उन्हें शक भी होता है कि सामने वाला व्यक्ति उनके खिलाफ गतिविधियों में लिप्त है तो उसे सीधे गोली मार दी जा रही है।