CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Sunday, April 20   10:32:32

लंदन में बसे भारतीयों द्वारा खालिस्तानियों का विरोध

22-03-2023, Wednesday

सैकड़ों भारतीय तिरंगा लेकर पहुंचे इंडियन हाई कमीशन

लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर सैकड़ों भारतीय नागरिकों ने खालिस्तान का विरोध किया। लोगों ने तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में सिख भी शामिल थे। एक दिन पहले इसी जगह खालिस्तानियों ने भारतीय हाई कमीशन पर लगा तिरंगा उतार दिया था। इस हरकत का विरोध करने जुटे लोगों ने कहा- कुछ लोग भारत और यहां अमन का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ पर झूमते दिखे। वहीं, माहौल तब खुशनुमा नजर आया, जब एक ब्रिटिश पुलिस अफसर एक भारतीय लड़की के साथ डांस करता दिखा। अफसर लड़की से डांस मूव सीख रहा था। इससे एक दिन पहले दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों ने खालिस्तानियों के खिलाफ पोस्टर लहराए और नारेबाजी की थी।