CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:04:31

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के अब दिल्ली में दिखने का दावा

29-03-2023, Wednesday

बिना पगड़ी खुले बाल में नजर आया अमृतपाल

फाइनेंसर कलसी का मिला पाकिस्तानी लिंक

वारिस पंजाब दे का चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। दिल्ली में वह अपने साथी पपलप्रीत सिंह के साथ जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो 21 मार्च का बताया जा रहा है। अमृतपाल ने अपने बाल खोल रखे हैं और पीछे पपलप्रीत सिंह चल रहा है।फिलहाल पुलिस की ओर से इस CCTV फुटेज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पंजाब पुलिस अमृतपाल को 11वें दिन भी ढूंढ रही है, लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है।