CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:44:33

अमेरिका की आपत्ति के बावजूद रूस से सस्ता तेल खरीदता रहेगा भारत

26-05-22

अमेरिका की चेतावनी के बावजूद भारत रूस से सस्ता तेल खरीदता रहेगा। एक अधिकारी के मुताबिक, भारत अभी औसतन 100 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कच्चा तेल खरीदता है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत को सस्ता तेल खरीदने का मौका दिया है। क्रूड की खरीद से अमेरिका को दिक्कत है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले में नीति नहीं बदली। रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर है।

भारत रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीदना जारी रखेगा। हालांकि रूस से इस पर कितना डिस्काउंट मिलेगा, यह अभी तय नहीं है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा- भारत अभी कच्चा तेल औसतन 100 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर खरीदता है। हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत के लिए सस्ते तेल आयात का बड़ा मौका उपलब्ध कराया है। भारत की रूस से क्रूड ऑयल की खरीद पर अमेरिका को दिक्कत है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले में नीति नहीं बदली।