CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   10:55:57

आज आगर चांद दिखेगा तो कल ईद मनाई जाएगी।

ईद का त्योहार हमेशा से ही चांद पर निर्भर करता है। चांद देखने के बाद ही ये पर्व मनाया जाता है। रमजान का पाक महीना खत्म होने को है, इसी सप्ताह ईद मनाई जाएगी। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। जिसे चांद रात मुबारक के बाद मनाया जाता है। इस साल किस दिन मनाई जाएगी ईद, 13 या 14 मई, आप भी जानें। ईद-उल-फित्र या ईद-अल-फित्र शव्वल माह का पहला दिन होता है।
हालांकि सउदी अरब की ओर से जब चांद दिखने का ऐलान कर दिया जाता है तो पूरी दुनिया में लोक ईद मनाते हैं। इसी को मानते हुए भारतीय मुसलमान भी सउदी अरब में चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाते हैं। सउदी अरब के मुसलमान 12 मई को चांद का दीदार करने की कोशिश करेंगे।
अब आज रात को यदि चांद दिख जाता है कि अरब देशों में 12 मई को ईद मनाई जाएगी और यदि आज रात में चांद नहीं दिखता तो 13 मई 2021 को ईद का पर्व मनाया जाएगा।
आपको बता दें,11 मई, मंगलवार को सउदी अरब सहित खाड़ी देशों में चांद का दीदार करने की कोशिश की गई। लेकिन चांद नहीं दिखा, जिसकी वजह से आज यानि 12 मई को फिर से चांद का दीदार करने की कोशी की जाएगी।

ईद के दिन लोग ईद की नमाज अदा करने के साथ ही एक- दूसरे को ईदी बांटते हैं, सेवइयां खिलाते हैं, गले मिलते हैं। इसके अलावा लोग अपनों को ईद की मुबारकबाद भी देते हैं। इस मौके पर जकात करने का भी बहुत महत्व है। जकात को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना गया है।