CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   9:25:38

24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

29-06-2023, Thursday

महाबलेश्वर में पहाड़ धंसा, मुंबई में 1 की मौत

सिवनी में 6 लोगों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46% ज्यादा बारिश हुई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राज्यों में 4 दिन मानसून सक्रिय रहेगा।उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 42% अधिक जबकि देशभर में सामान्य से 16% कम बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते हिमाचल के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। मुंबई और ठाणे में रेल पटरियों और सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया। उधर, मध्य प्रदेश के सिवनी में 6 लोग नदी के बीच फंस गए। जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया।28 जून तक देश में 149 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 126 मिमी ही हुई है। ये सामान्य से 16% कम है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 42% अधिक बारिश हुई है। दक्षिण भारत में 45% कम बारिश हुई है। मध्य भारत में 17% , जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर में 21% कम बारिश हुई है। अगले दो दिनों में मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा यानी पूरे देश को कवर लेगा।