CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:58:23

महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड समारोह में 11 लोगों की लू से मौत

17-04-2023, Monday

24 लोगों का इलाज जारी

चिलचिलाती धूप में कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। 24 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। नवी मुंबई के खारघर के एक बड़े मैदान में सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था।इस इवेंट में गृहमंत्री अमित शाह ने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को अवॉर्ड दिया। इवेंट में उनके लाखों प्रशंसक शामिल हुए थे। सभी लोग कार्यक्रम देख और सुन सकें, इसके लिए मैदान में ऑडियो और वीडियो फैसिलिटी का पूरा प्रबंध किया गया था, लेकिन लोगों के बैठने के लिए जो व्यवस्था की गई थी, उसके ऊपर कोई शेड नहीं लगाया गया था। इवेंट में धूप और गर्मी से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई।