CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   7:56:17

कूनो से आई खुशखबरी, नामीबिया से आई मादा चीता ने दिया चार बच्चों को जन्म

29-03-2023, wednesday

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। नामीबिया से आई मादा चीता ने चार बच्चों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इस पर खुशी जताई है।मादा चीता सियाया ने चार बच्चों को जन्म दिया है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम ने भी बाड़े में जाकर इसकी पुष्टि की। सियाया बाड़ा नंबर 4 में है। जानकारी के मुताबिक उसने दो दिन पहले इन शावकों के जन्म दिया है।