CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:30:40

2023 के साल का पहला सूर्य ग्रहण आज

20-04-2023, Thursday

एक दशक बाद कंकणाकृति सूर्य ग्रहण

आज 2023 के साल का पहला सूर्य ग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि के दिन यह ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक साल 2023 के इस सूर्य ग्रहण में सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में मौजूद रहेंगे। आज गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण हो रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक चला। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी।

साल 2023 के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा भारत के लोग नहीं देख सकते। यह सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण चीन, थाईलैंड, अमेरिका, मलेशिया, जापान,न्यूजीलैंड, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा।