कहते है न प्यार में पड़े लोग प्यार में जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपूर से सामने आया है, जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उठा दिया। इतना ही नहीं कातिल ने कत्ल करने से पहले अपनी हवस की प्यास भी बुझाई। हद्द तो तब पार हो गई जब कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी कि होटल गगन सागर के रूम नंबर 402 में मैंने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है।
वहीं लड़के के हत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल होटल गगन सागर में फोन मिलाया और वहां के स्टाफ से कहा कि रूम नंबर 402 में जाकर देखिए, लड़की मरी पड़ी है। जिसके बाद होटल का स्टाफ रूम में पहुंचा और देखा कि एक लड़की की लाश पड़ी है और रूम में खून ही खून नजर आ रहा है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को देर न करते हुए हिरासत में ले लिया।
अफेयर के शक में लिखी मौत की स्क्रिप्ट
पुलिस को आरोपी प्रियांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पति-पत्नी बनकर रूम बुक किया था। जहां प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए, उसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी का कहना था कि उसको शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा था और वह उसे धोखा दे रही थी। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी।
खाना लेने जाने की बात कहकर नहीं लौटा
कत्ल को लेकर होटल के रिसेप्शनिस्ट का कहना है कि दोनों ने रेस्ट करने के नाम से कमरा लिया था और दूसरे दिन सुबह जाने की बात कही थी। जिसके बाद दोनों से आईडी लेकर रूम दे दिया गया था। रूम बुक करने के कुछ घंटे बाद लड़का बाहर आया और बोला कुछ खाने के लिए ले जाना रहा है। उसके बाद वह नहीं लौटा।
More Stories
पिता ने 6 साल की मासूम को जबरन पिलाई शराब, मां ने सुनाई आपबीती तो पुलिस भी हो गई हैरान
गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ;18 मजदूरों की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल
HIV+ परिवार का सामाजिक बहिष्कार ; बेटे को स्कूल से निकाला, समाज ने किया बेगाना!