CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   9:29:11

ससुर ने करवाई अपने ही दामाद से बीवी की शादी, अनोखा प्रेमप्रसंग आया सामने

आजकल हमारे आसपास ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जो रिश्तों को तार-तार कर देते हैं। प्यार में पड़े लोग किसी भी हद्द तक जाकर अपने प्रेमी/प्रेमिका से शादी कर रहे हैं। फिर चाहे वह उनका भाई, जीजा, बहन या कोई अधेड़ उम्र का व्यक्ति ही क्यों न हो। इसी कड़ी में आज फिर रिश्ते को बदनाम कर दे ऐसी खबर सामने आई है। बिहार का यह प्रेम प्रसंग सुनकर लगता है मानो प्यार में हद्द पार करना बहुत ही खतरनाक हो गया है।

यह मामला हमारी सोच से एकदम परे है। बिहार के बांका में एक आदमी को अपनी ही सास से प्यार हो गया था। और जब घरवालों को इस बात की खबर मिली तो उन्होनें ख़ुशी-ख़ुशी उनकी शादी भी करवा दी। इस आदमी का नाम सिकंदर यादव है और यह 2 बच्चों का बाप है।

दरअसल कुछ समय पहले इसकी बीवी गुज़र गई थी। उस सदमे से निकलने के बाद सिकंदर अपने सास-ससुर के साथ रहने गांव चला गया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साथ रहते-रहते, सिकंदर और उनकी सास गीता देवी के बीच नज़दीकियां बढ़ गई और उनके मन में एक दुसरे के लिए प्रेम पनपने लगा।

उसके ससुर को यह सब दिखाई दे रहा था। सास-दामाद के बीच बढ़ती नज़दीकियों को देखकर उसे दोनों पर शक होने लगा। कई दिनों तक उनपर नज़र रखने के बाद, उन्होनें दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जब उनका यह प्रेम प्रसंग ससुर को पता चला तो उसने इस अनोखे प्यार के आगे अपने हाथ खड़े कर दिए। और बिलकुल भी देरी नहीं करते हुए, ख़ुशी ख़ुशी इस रिश्ते को मंज़ूरी दी।

उन्होनें गाँव की पंचायत के सामने इस रिश्ते की बता की। तब सभी गाँव वाले मान गए और सिकंदर-गीता की इस जोड़ी को अपनाया। सिकंदर ने सबके सामने अपना प्यार स्वीकारा और सास की मांग में सिंदूर भर दिया। फिर ससुर ने दोनों की शादी को कोर्ट में भी रजिस्टर करवा दिया।

 

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रखा है। कुछ लोगों ने इस रिश्ते की तारीफ की तो वहीं कई लोग इसको देखकर हैरान रह गए। कई लोग तो इसे सामाजिक दायरे के बहार की हुई एक गन्दी हरकत भी बता रहे हैं।