CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   9:24:57

क्या आप लता मंगेशकर से जुड़ी इन बातों को जानते हैं!!

06 Feb 2023, Monday

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथी है। 6 फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया था। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। आज भले ही लता दीदी को गुजरे एक साल हो गया हो लेकिन उनकी यादें आज भी उनके चाहनेवालों के दिलों में ताजा हैं।

दशकों तक अपनी आवाज के दम पर दुनिया पर राज करने वालीं लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई यादगार गाने दिए हैं।अब उनकी पहली पुण्यतिथी पर उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारे में आपको बताते हैं।

लता मंगेशकर को जहर देकर की गई मारने की कोशिश

साल 1963 में लता दीदी को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। इसकी वजह से उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि महीनों तक वो खुद बेड से नहीं उठ पाईं। हालांकि इसके बावजूद इसका कोई भी गहरा असर उनकी आवाज की पहचान को दबाने में कामयाब नहीं हो पाया। ऐसे में लता मंगेशकर ने इस दर्दनाक हादसे के बात भी कई सुपरहिट गाने दिए। हालांकि जहर किसने दिया ये बात स्वर कोकिला जानती थीं लेकिन कोई ठोस सबूत ना होने के कारण उन्होंने उस नाम का खुलासा नहीं किया।

स्वर कोकिला को शादी में परफॉर्म करना नहीं था पसंद
पॉपुलर सिंगर लता मंगेशकर को शादी में गाना गाना बिल्कुल पसंद नहीं था। ऐसा करना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा था। इस बात का खुलासा खुद उनकी बहन आशा भोसले ने किया था। आशा ने बताया था कि दिवंगत सिंगर को एक हाई-प्रोफाइल शादी में गाना गाने के लिए लाखों रुपए का ऑफर दिया गया था जिसे उन्होंने बिना देरी किए ठुकरा दिया क्योंकि ऐसा करने उनके आदर्शों के खिलाफ था।

मेलोडी क्वीन दोबारा नहीं बनना चाहती थीं लता मंगेशकर

एक इंटरव्यू के दौरान स्वर कोकिला से सवाल किया गया था कि दोबारा जन्म मिलने पर क्या वह फिर से लता मंगेशकर बनना चाहेंगी’ इस पर उन्होंने कहा था कि वो कभी लता मंगेशकर नहीं बनना चाहेंगी। क्योंकि लता मंगेशकर ने जो संघर्ष, तकलीफें और परेशानियां झेली हैं वो सिर्फ वहीं जानती हैं। मालूम हो कि लता मंगेशकर की जिंदगी बचपन से लेकर आखिरी सांस तक तकलीफों से भरी रही। नन्ही सी उम्र में ही उन्हें घर की जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधे पर उठाना पड़ा।

लता मंगेशकर की पहली सैलरी थी 25 रुपए

पिता के निधन के बाद पैसों की तंगी के चलते लता मंगेशकर ने पहली बार फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। एक फिल्म में उन्होंने छोटा सा रोल निभाया और फिल्म का गाना ‘नटली चैन्नाची नवलाई’ को अपनी आवाज दीं। गाना गाने के लिए उन्हें 25 रुपए मिले थे जबकि अभिनय करने के लिए 300 रुपए की सैलरी मिली।

पैन इंडिया शख्सियत ने 36 भाषाओं में गाए हैं पचास हजार से ज्यादा गाने

सुरीली आवाज के लिए मशहूर लता मंगेशकर ने अपनी जिंदगी में तकरीबन 36 भाषाओं में गाना गाया है। अपने आठ दशक के करियर में उन्होंने 50,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। स्वर कोकिला ने आठ दशकों में सिनेमा के हर दौर को अपनी आवाज से सराबोर करते हुए एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। आज भी उनके गानों को उतनी ही लगन और प्यार से सुना जाता है। उनकी आवाज के दीवाने दुनिया के कोने-कोने में देखने को मिल जाएंगे।