CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   9:54:22

क्या आप भी NFT में निवेश करना चाहते हैं,तो पहले यह पढ़ लें..

05-04-2023, Wednesday

आज कल लोगों में बहुत जल्दी पैसा कमाने की होड़ लगी हुई है, ये लोग बैंक के इन्वेस्टमेंट से हटकर बहुत आगे की सोच रहे है। कुछ लोग डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये करोड़ो रुपए कमा रहे है और गवा भी रहे है।डिजिटल पैसा कमाने पर गलत फहमी का माहौल ज्यादा बना हुआ है।लोगों को लगता है कि बैंक से जुड़े कई कामों को करने में उन्हें रिस्क लेनी पड़ती है, और उनका पैसा भी डूबने के चांस होते है।अब डिजिटली पैसा कमाने के लिए Non-Fungible Token यानी NFT का इस्तेमाल किया जा रहा है। NFT को लेकर भारत में कई बाजार और बड़ी हस्तिया आगे आ रही हैं।

दरअसल क्या होता है NFT!!

NFT का पूरा नाम है Non-Fungible Token. जिसका अर्थ है कि इसे न तो बदला जा सकता है और न ही इंटरचेंज किया जा सकता है, यह एक प्रकार की यूनिक प्रॉपर्टीज हैं।आप इसे डिजिटल संपत्ति भी कह सकते है, जो कला,संगीत और गेम जैसे इंटरनेट Collectible वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करती है, जो ब्लॉकचेन तकनीक द्वारा बनाए एक ऑथेंटिक सर्टिफिकेट के साथ क्रिप्टो क्यूरेंसी जैसा है।

भारत पहले से ही गेमिंग और मनोरंजन के लिए एक जबरदस्त मार्केट है।ये बाजार आपको वास्तविक लाभ देते हैं।आपको बता दे कि इन भारतीय उद्योगों ने एनएफटी को सबसे तेजी से अपना लिया हैं।इसमें फिल्म और गेमिंग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तिया भी इसकी दीवानी हो गई है।वही दूसरी ओर भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेटेड करना चाह रही है।

एनएफटी बाजार में कई देशो के बड़े बड़े लोग, नामी गिरामी हस्तिया कुछ विशेष टोकन लेकर काम रहे है। इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, सलमान खान, कमल हासन, युवराज सिंह, रोहित शर्मा और मनीष मल्होत्रा ​​​​सहित कई हस्तिया शामिल है। उन्होंने अपने डिजिटल टोकन जारी करने की घोषणा भी की है।

डिजिटली दुनिया के सभी पहलु और डोमेन में कैसे काम करते है।यह पूरी तरह से एक नई दुनिया है।आप इसमें पैसा कैसे कमा सकते है, इसकी जानकारी ओर सही जानकारी होना भी जरूरी है, यानी निवेश करने से पहले सभी पहलुओं को अच्छे से जांच लें।